{"_id":"63543e57dc3370585553bd81","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6540877134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से छुटकारे के लिए तालाबों में लगेंगे पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से छुटकारे के लिए तालाबों में लगेंगे पंप
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन ने जलभराव के संकट से जूझ रहे शहरवासियों को इससे छुटकारा दिलवाने की एक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जलभराव वाले इलाकों में स्थित तालाबों में पंप लगाए जाएंगे। पंप के माध्यम से तालाबों को पानी निकाल कर इसे नाले के रास्ते से बाहर कर तालाबों को खाली कराया जाएगा। इससे बारिश का जलभराव वाला पानी पुन: खाली तालाबों में भर सकेगा।
शहर का मोहल्ला नौवागढ़ी व घसियारीपुरा बारिश के दौरान जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। इसके अलावा चांदमारी व हमजापुरा मोहल्ला भी बारिश के समय जलभराव की चपेट में रहता है। जलनिकासी के इंतजार में लोगों को कई दिनों तक घरों में ही कैद होकर रहना पड़ता है। जलभराव के चलते मोहल्ले में लगाए गए पंप भी पानी में डूब जाने से निकासी का कार्य नहीं हो पाता।
पालिका प्रशासन की तरफ से इस परेशानी शहरवासियों को प्रभावी स्तर पर छुटकारा दिलाने के लिए तालाबों में पंप लगाने की प्रस्तावित कार्ययोजना को तैयार कर शासन के अनुमोदन के लिए भेजा है। इसके तहत तालाब में छह फीट गहरा व चार फीट चौड़ा कुआं बनाकर मडपंप को स्थापित कराया जाएगा। इससे बरसात के दौरान तालाब में एकत्रित पानी को नालों के रास्ते बाहर निकाल कर इन्हें खाली कर बरसात के पानी की निकासी इन तालाबों में कराने का कार्य किया जाएगा। ईओ नगर पालिका परिषद बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि प्रयोग के तौर पर शहर के डिगिहा चौराहा स्थित बंधन होटल के सामने स्थित तालाब पर जल्द ही पहला पंप लगाया जाएगा।