{"_id":"62b9ee2f090a9072a33cf1ff","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6371142110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी लेकर चेतावनी देने पहुंचे एनएचएआई के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी लेकर चेतावनी देने पहुंचे एनएचएआई के अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज/अगैय्या(बहराइच)। हाईवे किनारे फैले अवैध अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों ने सोमवार को सख्ती दिखाई। जेसीबी साथ लेकर निकले अधिकारियों ने नानपारा से बाबागंज तक लोगों को अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी। इस दौरान अगैय्या में जेसीबी से एक-दो बोर्डों हटाए भी गये। बाबागंज में अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से व्यापारियों को अवैध कब्जे हटाने के लिए चेतावनी देते हुए चार जुलाई से जेसीबी चलाने का ऐलान भी कर दिया।
एनएचआई के इंजीनियर विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अगैय्या चौराहे पर दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो मंगलवार को जेसीबी से हटवाया जाएगा। इस दौरान चौराहे पर डॉ. राघवेंद्र बाजपेई का बोर्ड जेसीबी से हटाया थी गया। एनएचआई के सख्त तेवरों से अगैय्या चौराहे पर हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदारों ने खुद ही टिन शेड हटा लिए। वहीं, अब्दुल मन्नान, इशान अहमद, भुसैली प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद ने भी अवैध निर्माण खुद तोड़ दिए। विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीच हाईवे से दोनों साइड में 15-15 मीटर सड़क खाली करवाई जाएगी। कब्जेदारों को आखिरी चेतावनी दी गई है। कब्जे नहीं हटाए गये तो चार जुलाई से बुलडोजर चलेगा। बाबागंज क्षेत्र में एनएचआई की मुनादी से लोगों में दहशत दिखी।