फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हादसे में एक की मौत, दो घायल

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को बोलेरो ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी 35 वर्षीय पंकज सिंह साथियों धर्मेंद्र सिंह व राणा वीर सिंह के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। बताया जाता है कि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर तीनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। हरदी थाना क्षेत्र के गाजियापुर के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों नीचे गिर गये। घटना स्थल पर ही पंकज की मौत हो गई। बाकी दोनों साथी जख्मी हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed