फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाईस्कूल में सर्वरीश व इंटर में सूर्यभान ने मारी बाजी

Sat, 18 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस तरह परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। परीक्षाफल घोषित होने के बाद शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में रहने वाले मेधावियों ने जमकर सफलता पर जश्न मनाया। इस अवसर पर उनके परिजन भी काफी उत्साहित नजर आए। मेधावियों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

हाईस्कूल बोर्ड का परीक्षाफल शनिवार दोपहर दो बजे घोषित हुआ। हाईस्कूल में जनपद के टॉप टेन मेधावियों की सूची में शामिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सर्वरीश कुमार शुक्ला ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्तकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सीमांत इंटर कॉलेज, रुपईडीहा के छात्र अंश श्रीवास्तव, आरएस पांडेय इंटर कॉलेज चर्दा की छात्रा नेहा मौर्या व स्व. तीर्थराम महाराज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटिया के छात्र शिरीष चौधरी ने 93.03 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र धर्मेंद्र यादव ने 93 प्रतिशत व आयुष मिश्रा ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार सर्वोदय इंटर कॉलेज, मिहींपुरवा के छात्र पीयूष व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अनुप कुमार श्रीवास्तव ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, कैसरगंज स्थित मदनी इंटर कॉलेज की छात्रा तूबा फातिमा ने 92.17 प्रतिशत व बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या सोनी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाजी मो. यूसुफ इंटर कॉलेज, बाबागंज के छात्र अभिनव कुमार गुप्ता ने 92 प्रतिशत, बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आदित्री यादव ने 91.83, बनवारी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा रुखसार बानो व राजकीय हाईस्कूल के छात्र मधुकर शुक्ला ने 91.67, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज, कैसरगंज के छात्र यश सोनी ने 91.50 व पंडित रामहर्ष मिश्र विवेकानंद इंटर कॉलेज महसी की छात्रा कशिश सिंह ने 91.33 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभिनव मिश्रा व सम्राट अशोक महान केपी इंटर कॉलेज की छात्रा सरिता जायसवाल ने 91.03 प्रतिशत अंक हासिल किए। बहराइच सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा शैलजा मिश्रा को 88.17 प्रतिशत व नंदिनी पाठक को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। किसान इंटर कॉलेज, जरवलरोड की छात्रा यशी दीक्षित ने 88.06 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार छात्रा साक्षी मौर्या ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बाल शिक्षा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिता श्रीवास्तव ने 81 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल रहीं।
इंटरमीडिएट में सैनिक इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यभान सिंह ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा तन्मय व सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शिवानी 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा अनुष्का मिश्रा ने 87.40 प्रतिशत, छोटेलाल त्रिपाठी एसडी इंटर कॉलेज, मुसल्लमपुर की छात्रा दिव्या शुक्ला ने 87 प्रतिशत, बहराइच सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के छात्र अमरदीप मिश्रा ने 81 प्रतिशत व छात्रा अंजली श्रीवास्तव ने 80.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
डॉ.राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली द्विवेदी ने 86.80, बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनुष्का सिंह व छोटेलाल त्रिपाठी एसडीपी इंटर कॉलेज की छात्रा सीमा देवी ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरपी इंटर कॉलेज, सुहेलवा, पयागपुर के छात्र शेषराज प्रजापति व अबू सहमा को 86 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी प्रकार सम्राट अशोक महान केपी इंटर कॉलेज की छात्रा रोहिनी पांडेय को 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में मेधावियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की, लेकिन इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा का अंक प्रतिशत इंटरमीडिएट की अपेक्षा काफी बेहतर रहा। हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों ने जहां 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए वहीं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का अंक प्रतिशत 90 से नीचे ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed