फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अग्निकांड में महिला की मौत, भैंस की भी गई जान

Sat, 11 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के ग्राम नकौड़ा के मजरा सिसईपुरवा में शुक्रवार की देर शाम फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 60 वर्षीय महिला व एक भैंस की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना में तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में दयानंद शुक्ल का फूस का घर बना हुआ है। शुक्रवार देर शाम अचानक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 60 वर्षीय महिला निर्मला बुरी तरह झुलस र्गइं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। उसकी भी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अग्निकांड में तीन लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक राममनोहर व हल्का लेखपाल शकील ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। आपदा रजिस्ट्रार सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि मृत महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed