फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पहली बार आकार लेता नजर आया जिला पर्यावरण प्लान

Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले का पर्यावरण सुधारने के लिए पहली बार पर्यावरण प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान को तैयार करने के लिए एक दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारियों के साथ एनजीटी के न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने बैठक की। प्रथम चरण में बायोकेमिकल वेस्ट, सॉलिड वेस्ट और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के चलते सामने आ रही चुनौतियों से लड़ने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी को इस योजना का नोडल बनाया गया है। समस्त डाटा तैयार करने और उसे निस्तारित करने के निर्देश दिए गये हैं। बता दें कि यह पहली बार है कि जब पर्यावरण सुधारने को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, मनरेगा, पंचायत विभाग और सिंचाई विभाग का प्रत्यक्ष योगदान रहेगा। समस्त विभागों को वर्षभर की कार्ययोजना बनाने का निर्देश है। पहली प्राथमिकता सॉलिड वेस्ट का निस्तारण है जबकि दूसरी प्राथमिकता बायोकेमिकल वेस्ट खत्म करना है। तीसरी प्राथमिकता नदियों की सफाई है। वृक्षारोपण बढ़ाना, प्रदूषण कम करना व अवैध खनन रोकना भी एनजीटी का उद्देश्य है। बैठक के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अयोध्या के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार से जनपद की चीनी मिलों व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही निर्देश दिए कि चीनी मिलों व अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

मानकों का अनुपालन कराने में किसी प्रकार की समस्या हो तो जिला प्रशासन से भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. अफरोज अहमद ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के साथ-साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करने के लिए सभासदों व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि कम से कम पेस्टीसाइड के प्रयोग के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। पेस्टीसाइड की वैकल्पिक व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए गये कि यातायात के नियमों का अनुपालन कराते समय लोगों को ध्वनि प्रदूषण के संबंध में भी जागरूक किया जाए। बैठक के अंत में डॉ. अहमद को अंग वस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, अधिशाषी अभियंता, ड्रेनेज खंड, शोभित कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed