फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

राहगीरों को रौंदते हुए पुल से टकराई मैजिक, दो की मौत

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा की ओर से आ रही अनियंत्रित मैजिक गोंडा-बहराइच हाईवे पर बस स्टॉप के पास दो राहगीरों को रौंदते हुए पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों राहगीरों की मौत हो गई। वहीं, मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बस स्टॉप के पास बृहस्पतिवार की सुबह गोंडा की ओर से मैजिक आ रही थी। बताया जाता है कि मैजिक की स्पीड तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे दो राहगीरों को रौंदते हुए पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैजिक में सवार जनपद सीतापुर निवासी रियाजुद्दीन व इस्लामुद्दीन समेत तीन लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष श्यामदेव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है जबकि दूसरा विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र के प्रतापपुर तरहर निवासी 31 वर्षीय स्माइल उर्फ कुबरे है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लेकर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed