{"_id":"62892b7d77fcfe136473034f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6316542106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की सी बारिश में नाला बना ताजपुर-गोबरहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की सी बारिश में नाला बना ताजपुर-गोबरहा मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (बहराइच)। एक दर्जन से अधिक गांवों को ब्लॉक मुख्यालय व जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। मार्ग पर जगह-जगह कई फीट लंबे और गहरे गड्ढे बन गए हैं जो दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। आलम यह है कि शुक्रवार देर रात हुई हल्की सी बारिश में ही यह मार्ग नाले में तब्दील हो गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा तब है जब प्रदेश की योगी सरकार गांवों को स्मार्ट बनाने की बात कह रही है और ग्राम पंचायतों के विकास पर पानी की तरह पैसा खर्च किया जा रहा है।
बहराइच-हुजुरपुर मुख्य मार्ग से लिंक ताजपुर-गोबरहा मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सरवा, ताजपुर, गोबरहा, सुरजना, सदियाबाद, चिलहारिया, पटखौली, सरखना व मोंगलहा समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं। मार्ग पर अधिकांश स्थानों पर गिट्टी उजड़ गई है जिससे गिरकर बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। वहीं, गड्ढों के चलते चार पहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां वाहन जर्जर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आए दिन वाहनों के पलटने की स्थिति भी बन जाती है।
बारिश के बाद तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। शुक्रवार की देर रात हुई हल्की सी बारिश में मार्ग नाले में तब्दील हो गया। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया। इसके चलते गड्ढा न देख पाने से कई बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हुए। यही नहीं मार्ग के किनारे कट जाने से पटरियां भी दुर्घटना का सबब बन रही हैं। असुविधा व दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सलमान, सादिक, पिंटू, सुनील, रोहित, गौतम, अशफाक आदि ने बताया कि मार्ग की खस्ताहाल हालत के बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया है, लेकिन नतीजा शून्य है।