{"_id":"6287d748c235c233862279e2","slug":"bahraich-bahraich-news-lko631503323","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अन्य एक्सरे-टेक्नीशियन की हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अन्य एक्सरे-टेक्नीशियन की हुई शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के एक अन्य एक्सरे टेक्नीशियन की मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत हुई है। शिकायत के बाद जांच सीएमएस के पास पहुंची है। सीएमएस ने बताया कि एक्सरे-टेक्नीशियन के खिलाफ हुई शिकायत की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत मेडिकल कॉलेज में ही तैनात एक्सरे टेक्नीशियन के पुत्र शैलेश प्रताप सिंह ने की है। उनके मुताबिक, एक्सरे टेक्नीशियन भिखारी सिंह परिहार ने हाईस्कूल कला वर्ग से किया है जबकि इंटरमीडिएट विज्ञान से कर रखा है। इसके अलावा नौकरी में रहते हुए बिना छुट्टी लिए डिग्री लेने की जांच की भी मांग की है। उन्होंने विवाह से जुड़े कई आरोप भी लगाए हैं। मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत के बाद सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने सीएमओ को पत्र लिखा है।
सीएमएस ने कहा कि जांच आई है। रिपोर्ट आने के बाद शासन को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, भिखारी सिंह परिहार से उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि 2008 में दाखिल एक पीआईएल में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ याचिका खारिज कर दी थी। आरोप बेबुनियाद हैं। किसी भी आरोप का जवाब देने के लिए तैयार हैं।