फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बहू की दबंगई का वीडियो वायरल

Thu, 19 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बेटी के साथ मिलकर सास-ससुर को पीट रही बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित ने पुलिस पर हल्की धारा में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। न्याय पाने के लिए पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसपी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के लालपुर शिवपुर निवासी 65 वर्षीय पार्वती ने बताया कि उनकी बहू ने बिना पूछे खेतों में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ बेच दिए थे।
विज्ञापन

पार्वती के पति 70 वर्षीय पट्टेराम ने इसका विरोध किया तो बहू आग-बबूला हो गई। इसके बाद बेटी के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खून से लथपथ दंपती को आनन-फानन में सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पट्टेराम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बताई है। थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed