फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सरप्राइज में दी मौत, माथे से सटाकर मार दी थी गोली

Thu, 19 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। 19 दिन पहले पति के साथ रहने के लिए कैसरगंज से लखनऊ के लिए निकली शिक्षिका पत्नी के लापता होने की घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया। अवैध संबंध के शक में पति ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को स्वीकार करते हुए जुर्म स्वीकार कर लिया। हत्या से पहले उसने पत्नी को झांसे में लिया था। पति ने उससे कहा था कि आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगा। शिक्षिका पत्नी ने उसकी बात मानते हुए ऐसा ही किया। इसके बाद बिना देर किए पति ने उसके माथे से तमंचा सटाकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीने पर दूसरी गोली मारी थी। शव का पता न चल सके इसके लिए पत्नी के शरीर में मोटा लोहा बांधकर लखनऊ में नहर में फेंक दिया था। काफी प्रयास के बाद भी शिक्षिका का शव बरामद नहीं हो सका। पति ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने एक साथी की मदद ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने अपनी 38 वर्षीय पुत्री सुरभि गुप्ता की शादी साल 2012 में लखनऊ के निवाजगंज, ठाकुरगंज निवासी सौरभ अग्रवाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही उसके पति, सास व ननद उसको प्रताड़ित करने लगे थे। सुरभि जिले के कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय करैला में शिक्षिका के पद पर तैनात रहीं। यहां पर पढ़ाने के कारण वह यहीं रहती थीं। आरोप है कि चार साल पहले पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। पिता ने बताया कि तीन-चार माह पहले दोनों फिर से बातचीत करने लगे। बीती आठ मई को पति ने अपनी पत्नी को लखनऊ मिलने के बुलाया। पिता ने बताया कि पति ने किसी को भी न बताकर आने के लिए कहा था, लेकिन वह अपनी मां को बताकर गई थी। चार दिन बीत जाने के बाद फोन मिलाया तो बंद आया। जब लखनऊ गये तो वहां से उसके ससुरालीजनों ने भगा दिया। पिता ने कैसरगंज थाने में पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए कैसरगंज व एसओजी को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश पर कैसरगंज कोतवाल दददन सिंह व स्वाट प्रभारी अनुज त्रिपाठी ने तफ्तीश शुरू की। कोतवाल ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने पत्नी को बहलाकर बाराबंकी बुलाया और उसके बाद अपनी कार से फैजाबाद-लखनऊ बाईपास पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाल ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए उसने अपने सहयोगी लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र के झवाई टोला निवासी अरशद को शामिल किया।
पत्नी की हत्या करने के बाद वह लखनऊ में बहने वाली इंदिरानगर कैनाल (नहर) में फेंक दिया था। कोतवाल ने बताया कि पति ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के शव का पता न चल सके, इसके लिए भारीभरकम लोहा बांधकर शव को नहर में फेंक दिया था। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के हुसैन अहमद की कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। बाद में बहराइच लाकर जेल भेज दिया गया।
कैसरगंज कोतवाल के मुताबिक, पूछताछ में पति ने बताया कि किसी के जरिए पता चला था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। यह बात पता चलने के बाद ही ठान लिया था कि पत्नी को ठिकाने लगाना है। घटना को अंजाम देने के लिए चार महीने से पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

कैसरगंज में शिक्षिका के लापता होने का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गईं थीं। पति को हिरासत में लेने के बाद घटना का खुलासा किया जा सका। घटना का खुलासा करने वाली टीम का काम सराहनीय रहा।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed