फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दिल से पुकारो हनुमानजी चले आएंगे...

Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जहां राम की चर्चा होती है, वहां बजरंग रहते है, दिल से पुकारो हनुमान आएंगे..., जगह-जगह होते भंडारे, मारुति नंदन छाए है...गली-गली और शहर-शहर बजरंगी का भंडारा, हो रहा भंडारा भैया, हो रहा भंडारा... और राम भक्त पूड़ी-सब्जी व छोला-चावल बांट रहे हैं जैसे गीतों से मंगलवार को दिनभर माहौल गूंजता रहा। जेठ माह के पहले बड़े मंगल पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा जगह-जगह प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

जेठ माह के पहले मंगलवार को रामभक्त हनुमान की आराधना के लिए भक्त उमड़ पड़े। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। मंदिरों में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक भंडारों का दौर चलता रहा। शहर के डाक बंगले के पास अमित सिंह ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर लकी सिंह, रणवीर सिंह व शेरु समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पानी की टंकी पर लगे पंडाल में मीतपाल सिंह, आशीष सिंह, अंबर जायसवाल, देवानंद सिंह, राजकुमार, रवि प्रताप सिंह, अन्नू सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रिसिया नगर में जेठ मास के प्रथम मंगलवार को इंदिरा नगर मोहल्ले के हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर समिति के सोनू, शशांक यज्ञासैनी, सुमित शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे। नवाबगंज में श्री हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, अन्नू गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय जायसवाल, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। रुपईडीहा कस्बे में जेठ के पहले मंगल पर बड़ी धूम रही। इस मौके पर गज्जू सोनी, लक्ष्मी नारायण वैश्य, कैलाश वर्मा, रामकुमार वर्मा, भरत वर्मा, अजय कुमार भीमसेन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। कैसरगंज के हनुमान मंदिर के पास विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रफुल्ल कुमार सिंह, विजय सिंह रैकवार, गुलाब सिंह, इंद्रजीत सिंह, विवेक शर्मा, अवनीश सिंह, संजय, पंकज गुप्ता, गगन सिंह व अखिलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बड़े मंगल के मौके पर क्षेत्र के गोसाईंनपुरवा में सुखदराज सिंह के यहां भी भंडारे का आयोजन हुआ। भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल, संजय सिंह उर्फ रामू सिंह, शिवाकांत शुक्ल, संजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed