फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गुस्साई भीड़ ने तेंदुए को पीटकर मार डाला

Wed, 27 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कठौतिया गांव में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में 14 ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की मांग की, लेकिन अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर खेत में छिपे तेंदुए को ग्रामीणों ने घेर लिया और पीटकर मार डाला। वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेना चाहा तो आक्रोशित भीड़ ने वन विभाग की टीम पर भी पथराव कर दिया जिसमें रेंजर समेत पांच लोग घायल हो गए। वन विभाग के तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। तीन थानों की फोर्स पहुंचने पर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए का शव कब्जे में लिया जा सका। तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत कठौतिया गांव में बुधवार की सुबह लगभग छह बजे जंगल से तेंदुआ आ गया। खेत में भूसा भर रहे किसान विश्राम, जनक दुलारी, रंजीत, छोटई, मुरली, प्रीतम व रामसूरत पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ भागा और ओम प्रकाश के घर में घुस गया। घर में मौजूद लोगों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। किसी तरह घर से भागकर परिजन बाहर आए और तेंदुए अंदर बैठा रहा। तेंदुए के गांव में घुसने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अपने साथ अन्य रेंज अफसरों व वनकर्मी को लेकर मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने वनकर्मियों से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की मांग की, लेकिन मौके पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम घर में अंदर की तरफ बढ़ी तो तेंदुए बाहर की ओर भागा और मक्के के खेत में पहुंच गया। यहां पर भी दो लोगों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मक्के के खेत में छुपे तेंदुए को घेर लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। तेंदुए के मरने के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल की ओर बढ़ी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उस पर भी पथराव शुरू कर दिया। पथराव में निशानगाढ़ा रेंजर तारा शंकर यादव, दो चालक व दो चारा कटर गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में वन विभाग के तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। तेंदुए की मौत व वन विभाग की टीम पर पथराव की सूचना पर डीएफओ आकाशदीप बधावन, एसटीपीएफ व तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को हटाया जा सका और हथिनी जयमाला व चंपाकली से तेंदुए के शव को उठवाया गया। देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में 40 वर्षीय अनिल चौहान, 26 वर्षीय लक्ष्यमीना, 36 वर्षीय प्रमोद, 40 वर्षीय धनवती, 50 वर्षीय छोटाई, 22 वर्षीय प्रीतम, 45 वर्षीय विश्राम, 40 वर्षीय संजय, 38 वर्षीय सुनीता, 21 वर्षीय रामसूरत, 60 वर्षीय जनक दुलारी, 30 वर्षीय राजेश, 10 वर्षीय राधा व 12 वर्षीय महिमा घायल हो गईं।
कठौतिया गांव में बुधवार की सुबह जंगल से आया तेंदुआ मादा थी। उसकी उम्र लगभग ढाई साल है। ग्रामीणों की पिटाई के बाद तेंदुए की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद हथिनी के सहारे तेंदुए के शव को वन विभाग की टीम ने कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पहुंचाया।

सुजौली रेंज के कठौतियां गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर भी पथराव किया है जिसमें रेंज अफसर व कर्मचारियों को चोटें आईं है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल मौके पर हूं। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed