फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

615 कनेक्शन काटे, चार पर एफआईआर दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ओवरलोडिंग कम करने के लिए बिजली महकमे की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को देर शाम तक चेकिंग की गई। अभियान में विद्युत चोरी कर रहे चार उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्जकर 612 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग के दौरान बकाएदारों से 13.28 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षण अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के निर्देश पर लाइन लॉस रोकने व बकाया राजस्व वसूली के लिए 100 दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को विद्युत वितरण खंड, प्रथम, बहराइच, द्वितीय नानपारा व तृतीय कैसरगंज में उप खंड अधिकारियों के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिलेभर में 681 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच में चार विद्युत उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पाए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई और 612 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13.28 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। अभियान के तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम बहराइच ने 206 कनेक्शनों की जांच, 194 कनेक्शन काटे व 5.25 लाख की राजस्व वसूली की। नानपारा में 236 कनेक्शनों की जांच की गई, 219 कनेक्शन काटे व 4.15 लाख की वूसली की। कैसरगंज में 239 कनेक्शनों की जांच की, 202 कनेक्शन काटे गए व चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed