फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

विहिप ने निकाली शोभायात्रा, लगे जय श्रीराम के जयकारे

Mon, 18 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील के नवीन मंडी परिसर में विश्व हिंदू परिषद ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर रहीं। कार्यक्रम के बाद विहिप की ओर से मिहींपुरवा नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख शशि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र अत्यंत व्यापक है। यह किसी धर्म क्षेत्र से जुड़ा नहीं है। राम शब्द में इतनी व्यापकता है कि कितने ही कालखंड और ब्रह्मांड इसमें समा जाएं। समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी ने हिंदू धर्म की एकता पर जोर दिया। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक संदीप सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति और शक्ति पूरी दुनिया में व्याप्त है। राम भक्तों की देन है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भव्यता के साथ हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन के बाद नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र का भ्रमण कर शोभायात्रा का श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में समापन हुआ। दिल्ली में शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद को देखते हुए सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कार्यक्रम में कराटे कोच दिलीप जायसवाल व दिनकर द्विवेदी सहित उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिला उपाध्यक्ष विहिप उमाशंकर गुप्ता, आचार्य राजेश कुमार शुक्ला, सरिता पांडे, डॉ. राकेश दुबे, दीपक श्रीवास्तव, तरुण सिंह, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed