फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, चार जख्मी

Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी(बहराइच)। छिट्टनपुरवा गांव में मजदूरी करने जा रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें चार मजदूर घायल हो गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और आनन-फानन में धुआं कर मधुमक्खियों के झुंड को भगाया, लेकिन तब तक चार मजदूर जख्मी हो चुके थे। ग्रामीणों ने चार मजदूरों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरा के मजरा छिट्टनपुरवा गांव में मंगलवार को कुछ मजदूर गन्ने की बोआई करने जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मजदूर चीखने-चिल्लाने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में गांव निवासी दरबारी लाल (55)पुत्र अग्नू, दयाशंकर यादव (45) पुत्र गुरु प्रसाद यादव, झीगूर (30) पुत्र छोटकऊ व झोथे (35) पुत्र हिताऊ जख्मी हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और धुआं किया तब जाकर मधुमक्खियों का झुंड भागा। जख्मी मजदूरों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed