फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खिड़की तोड़कर मंदिर में घुसे, आभूषण व अन्य सामान उड़ाया

Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
bahraich
मोतीपुर/गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। खिड़की से मंदिर के अंदर घुसकर चोरों ने खाटू श्याम दरबार से चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुजारी के मंदिर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे में श्रीराम जानकी मंदिर है। बुधवार रात अज्ञात चोर मंदिर में खिड़की तोड़कर घुस गए। बताया जाता है कि खाटू श्याम बाबा के दरबार से चांदी से सजा छत्र, मुकुट व बांसुरी चोर ले गए। मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब मंदिर का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि पीछे के चैनल का ताला व ऊपर की ग्रिल टूटी मिली। चोरी की सूचना पुजारी ने सभी सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह व चौकी प्रभारी रवींद्र प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुजारी ने तहरीर दी है। पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed