फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चोरी-छिपे घर आ रहे दो जिला बदर अपराधियों की हादसे में मौत

Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। चुनाव के मद्देनजर जिला बदर किए गए दो अपराधियों की छिपकर घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक ग्राम प्रधान का पुत्र व दूसरा गांव का ही उसका सहयोगी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के इंदूर निवासी यशोदा पत्नी बाबूराम यादव गांव की प्रधान हैं। यशोदा के बेटे पेशकार यादव व इनके सहयोगी रामचंदर यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मतदान से पहले जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इनके ऊपर एसडीएम व सीओ पर पथराव समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है जिला बदर की कार्रवाई होने के बाद दोनों लखनऊ में किसी रिश्तेदार के यहां रहते थे। बुधवार रात दोनों बाइक पर सवार होकर चोरी-छिपे घर आ रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जब दोनों कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई हुई थी। दोनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोनों मृतकों के परिवारों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed