फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शिव बरात देखने गई महिला सिपाही की बहन व उसका बेटा लापता

Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर में शिव बरात देखने गई महिला सिपाही की बहन व उसका बेटा लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बहन व उसके बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में महिला सिपाही ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। लापता मां-बेटे को तलाशने में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की 32 वर्षीय बहन अपने सात वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पहले बहराइच आई थी। वह अपनी बहन के ही घर में रह रही थी। मंगलवार की देर शाम वह अपने बेटे के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बरात देखने के लिए शहर के घंटाघर बाजार गई थी। काफी देर रात तक वह घर नहीं लौटी। जब महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी से घर पहुंची तो देखा कि उसकी बहन व उसका बेटा घर नहीं लौटा था। महिला सिपाही ने साथियों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। थक हारकर महिला सिपाही ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed