{"_id":"6220f542da0fcc5ba71e3865","slug":"bahraich-bahraich-news-lko620239975","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। थाना फखरपुर अंतर्गत गजाधरपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। साथ ही पान की एक गुमटी भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोग भी घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कानपुर से मौरंग लादकर बहराइच आ रहा ट्रक सुबह लगभग साढ़े सात बजे गजाधरपुर पहुंचा था। सुबह का समय होने के कारण लोगों का आवागमन मार्ग पर कम ही था। चौराहे पर पहुंचकर ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक चौराहे पर खड़ी मैक्स, ऑटो, कार समेत कई बाइकों को रौंदता हुआ कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से पान की एक गुमटी भी धराशाई हो गई। साथ ही चौराहे पर खड़े जहीर पुत्र अब्दुल सत्तार, भीम सिंह पुत्र नत्थू व लेखराज पुत्र माधव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने घायलों की स्थिति देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।