फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त

Thu, 03 Mar 2022 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर (बहराइच)। थाना फखरपुर अंतर्गत गजाधरपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। साथ ही पान की एक गुमटी भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोग भी घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर से मौरंग लादकर बहराइच आ रहा ट्रक सुबह लगभग साढ़े सात बजे गजाधरपुर पहुंचा था। सुबह का समय होने के कारण लोगों का आवागमन मार्ग पर कम ही था। चौराहे पर पहुंचकर ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक चौराहे पर खड़ी मैक्स, ऑटो, कार समेत कई बाइकों को रौंदता हुआ कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। ट्रक की टक्कर से पान की एक गुमटी भी धराशाई हो गई। साथ ही चौराहे पर खड़े जहीर पुत्र अब्दुल सत्तार, भीम सिंह पुत्र नत्थू व लेखराज पुत्र माधव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने घायलों की स्थिति देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां घायलों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed