{"_id":"621fac57c5616358cf105d16","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6201053157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों का एक और घोटाला सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों का एक और घोटाला सामने आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बलहा विकास खंड क्षेत्र स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं में घोटाले का जोन बनता जा रहा है। अभी दो महीने पहले यहां के पंचायत सचिव के खिलाफ शौचालयों के निर्माण में करोड़ों का घोटाला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इसी विकास खंड क्षेत्र से एक अन्य मामला सामने आया है। सरकार द्वारा गरीबों के शौचालयों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये जारी किए गए, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गबन कर लिया। हुक्मरान इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच करा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी का कहना है कि जांच हो रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ताजा मामला विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा बंजरिया का बताया जा रहा है। यहां 713 शौचालयों के लिए धनराशि जारी की गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ शौचालय तो बनवाए गए, लेकिन बाकी शौचालय बिना बनवाए ही धनराशि आहरित कर ली गई। व्यवस्था यह है कि धनराशि गरीबों के खाते में जाएगी, लेकिन आरोप है कि यहां के ग्राम विकास अधिकारी महावीर मंडल ने लाभार्थियों के खातों में धन न भेजकर स्वयं निकाल लिया। ऐसे सैकड़ों गरीब लाभार्थी हैं, जिनके लिए शौचालय की धनराशि जारी की गई थी। यह भी आरोप है कि 80 के करीब ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें कुछ वर्षों पहले धनराशि दी गई थी। इस बार उन्हीं के नाम पर दोबारा धन निकाल लिया गया है। एक शिकायत पर प्रकरण की जांच कराई गई, जिसके बाद यह मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि जिले के हुक्मरान प्रकरण की बड़ी जांच भी कराने जा रहे हैं ताकि लाभार्थियों के साथ अन्याय न हो सके।
शिकायत आई थी। संबंधित क्षेत्र के एडीओ पंचायत प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बलहा
विज्ञापन
पहले एसबीएम, फिर एलओबी प्रथम और इसके बाद एलओबी-टू श्रेणी के शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सभी शौचालय नियमानुसार बनाए गए हैं। 99 फीसदी शौचालय बन चुके हैं। - महावीर मंडल, ग्राम विकास अधिकारी, बलहा