फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पयागपुर में तेंदुए ने किसान पर किया हमला

Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में दहशत फैलाने के बाद अब तेंदुआ पयागपुर क्षेत्र में भी पहुंच गया है। तेंदुए ने बुधवार को ग्रामसभा पचदेवरा व बभनियांवा के बीच खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद किसानों ने हांका लगाया तो तेंदुआ खेतों के बीच भाग गया। हमले की सूचना मिलने पर वनकर्मी व पुलिस विभाग की टीम क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है। ग्रामसभा पचदेवरा निवासी किसान राम अक्षयवर यादव बुधवार दोपहर खेत में काम कर रहे थे तभी उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

बचाव के लिए गुहार लगाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेत में भाग गया। लोगों ने हांका लगाना शुरू किया, लेकिन तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन पर वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों व पुलिस की ओर से कॉम्बिंग शुरू कर दी गई। देर शाम तक तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा। हमले में घायल किसान को बभनियांवा स्थित एक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीएफओ एपी यादव ने बताया कि जिस स्थान पर हमला हुआ है वहां की जमीन काफी कठोर है। ऐसे में तेंदुए के पदचिन्ह मौके से नहीं मिले हैं। तेंदुए की खोज के लिए तीन टीमें गठित कर दी गईं हैं। ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed