फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बम-बम की गूंज के बीच शिवालयों में जलाभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आस्था व श्रद्धा का सैलाब ऐसा कि भोर तीन बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। शिवालयों में न तो बम-बम की गूंज थमी और न ही जलाभिषेक की धार टूटी। भोर से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भगवान शिव के प्रति श्रद्धा ऐसी कि जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु चार-चार घंटे कतार में खड़े होकर अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु भाव-विभोर रहे। महामंडलेश्वर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ आशीर्वाद देते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी शिवालयों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब शिवमंदिरों में उमड़ रहा। कई मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु सुबह से कतार में खड़े रहे और दोपहर में जलाभिषेक करने का मौका मिला। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर तीन बजे से ही जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। मंदिर से लेकर बाहर सड़क तक लंबी कतारें सुबह चार बजे से ही लगी रहीं। लोग अपने नंबर का इंतजार करते रहे और नंबर आने पर ही जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर रविगिरी जी महाराज ने बताया कि हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते रहे हैं।
विज्ञापन

उसी के मद्देनजर इस बार भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग कराई गई। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। गायघाट में महाशिवरात्रि पर बूढ़ेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। मिहींपुरवा मोतीपुर क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार स्थित शिव शक्तिधाम व बाबा बूढ़ेश्वर नाथ बुढ़वा बाबा मंदिर में रात से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगीं। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबागंज से पूरब ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा ग्राम नरायनजोत स्थिति बाबा भैरोनाथ मंदिर को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरीघाट में महाशिवरात्रि पर महादेव के पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान भोले के विवाहोत्सव पर भोर से ही शिवालय घंटों और जयकारों की आवाज से गूंज उठे। नवाबगंज क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किया। पांडव कालीन प्राचीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महाशिवरात्रि समिति के अध्यक्ष रिंकू सिंह ने बताया कि जलाभिषेक के बाद यहीं से भोलेनाथ की बरात निकलेगी।
शिवरात्रि पर जिले के मटेरा चौराहा स्थित संतवा समय मंदिर से शंकर-पार्वती की मनमोहक झांकी निकली। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह बाबा की बरात का भव्य स्वागत किया गया। भूत-प्रेतों के साथ बाबा औघड़दानी की बरात बड़ी ही रोचक रही। अलग-अलग रूप धारण किए भूत-प्रेत लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

नानपारा में श्री नवयुवक कांवरिया संघ की ओर से शिव बरात निकाली गई। संघ के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान व तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न शिव मंदिरों से होती हुई बाजार के मुख्य मार्गों से निकली। गाजे-बाजे के साथ शिवभक्त भजनों की धुन पर झूमते-नाचते व अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह व राजा बाजार चौकी इंचार्ज अमित यादव मौजूद रहे। इस मौके पर रामस्वरूप अग्रवाल, छत्रपाल वर्मा, जगतराम पटेल, बुधसागर, हनुमान सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, रोहित चौरसिया, नागेंद्र सिंह, आनंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed