{"_id":"621a6bce0a6d93109c4253de","slug":"bahraich-bahraich-news-lko619552322","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-सपा समर्थकों में चटकीं लाठियां, तीन घायल, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-सपा समर्थकों में चटकीं लाठियां, तीन घायल, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रिसिया। नानपारा-बहराइच हाईवे स्थित एक ढाबे के पास भाजपा व सपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों में हुए विवाद में तीन लोगों को चोटें आईं हैं। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-नानपारा हाईवे स्थित एक ढाबे के पास सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर विवाद हो गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सपा पक्ष की ओर से विनोद कुमार उर्फ ददुआ शुक्रवार रात ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर किसी से बहस हुई। थोड़ी देर बाद ही भाजपा के करनवीर सिंह का काफिला पहुंचा तो विनोद कुमार ने रोका।
इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि लाठी-डंडों से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए। विनोद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।