{"_id":"621a6a6e96789223524b64f2","slug":"bahraich-bahraich-news-lko619550842","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध सैनिक बल तैनात, पुलिस ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध सैनिक बल तैनात, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस की नजर अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर रहेगी। जिले के सभी बूथों पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मतदान सकुशल निपटाना पुलिस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाध्यक्षों ने गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। नेपाल सीमा से सटे सभी थानों की पुलिस को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अराजकतत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर को मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दिया गया है। नौ बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर जनता के साथ है। सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें