{"_id":"6219259b091c9b7f3c2faeaf","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6194295195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार में दोगुनी हो गई महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार में दोगुनी हो गई महंगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/पयागपुर। भाजपा ने सबसे बड़ा झुूठ बोला है। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। लखीमपुर में किसानों पर मंत्री के पुत्र जीप चढ़ा रहे हैं तो बहराइच में सपा समर्थकों पर हमला कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन न्याय करेगा। सपा की सरकार बनी तो पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पयागपुर में कहीं।
पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में पैतौरा चौराहे के पास सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा की। संबोधन के दौरान अखिलेश भाजपा को लेकर काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा ने किसानों की आय को दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन किसानों को कुचला जा रहा है। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में छुट्टा जानवर सबसे बड़ी समस्या हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भर रहे हैं। पेट्रोल व डीजल महंगा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में सिर्फ दो काम हुए हैं, एक महंगाई डबल हो गई और दूसरा भ्रष्टाचार डबल हो गया है। इस मौके पर विपिन श्रीवास्तव, तेजे खां, सूर्यकुमार सिंह व मालिकराम शर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। जनता सब कुछ समझ चुकी है। सपा को चारों चरणों में जनता का साथ मिला है। आने वाले 11 मार्च को बाबा अपने घर चले जाएंगे। अब जनता बाबा को घर भेजकर ही मानेगी।
विज्ञापन
पयागपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर विनोद त्रिपाठी सैकड़ों समर्थकों के साथ अखिलेश की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अखिलेश ने कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था ठीक होने की बात कहते हैं वो बताएं कि कैसे कानून व्यवस्था ठीक हो गई है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री लौटकर गए हैं और बीजेपी के लोगों ने साजिश कर सपा समर्थकों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। सपा की सरकार बनने पर मामले की जांच कराई जाएगी।