{"_id":"6217cff57a08f66d8a27e795","slug":"bahraich-bahraich-news-lko61927743","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में चरम पर रहा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में चरम पर रहा अपराध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/कैसरगंज। सपा में उन्हें अपने परिवार के लोग ही दिखाई पड़ते हैं। जब वह सरकार में थे तो इनके घर के 45 लोग सत्ता में थे। सपा सरकार में अपहरण, हत्या, डकैती व लूट की घटनाएं नंबर एक पर रहीं। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते रहे, लेकिन भाजपा की सरकार आई तो योगी ने ऐसा शासन चलाया कि कहीं बाहुबली नहीं दिखाई देते बल्कि हर जगह बजरंगबली ही दिखाई देते हैं। ये बातें बहराइच में प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं।
जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए बृृहस्पतिवार को गृहमंत्री अमित शाह बहराइच पहुंचे। गृहमंत्री ने कैसरगंज के करीम बेहड़ में भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा व बहराइच के किसान पीजी कॉलेज मैदान में सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल के समर्थन में सभा को संबोधित किया। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। आप परिणाम जानना चाहते हो? क्या परिणाम आने वाला है। इसके बाद दावा किया कि चार चरणों के चुनाव से सुनिश्चित हो रहा है कि सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार आने वाली है। गृहमंत्री ने कहा कि 2014 में लोकसभा के चुनाव में हर मंडल में गया था।
उस वक्त जब हम कहते थे कि समर्थन मिलने वाला है तो आजम खां व मुख्तार अंसारी मजाक उड़ाते थे। उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014, 17 व 19 में मजाक उड़ाने वाले को जवाब दे दिया। योगी ने पांच साल सरकार चलाई। आज आजम खान कहां है? मुख्तार अंसारी कहां है? अगर गलती से भी साइकिल की सवारी कर ली तो सब जेल के बाहर आ जाएंगे। पांच साल में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को बाहुबलियों व माफियों से मुक्त कर कानून का राज स्थापित किया है। योगी ने ऐसा शासन चलाया कि कहीं बाहुबली नहीं दिखाई देते बल्कि हर जगह बजरंगबली ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में अपराध नंबर एक पर रहा। अब योगी की सरकार में दुग्ध उत्पादन, गन्ना उत्पादन व चीनी उत्पादन को लेकर यूपी नंबर एक पर है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश में गोली व छर्रे बनते थे। अब उत्तर प्रदेश गोला बना रहा है जो पाकिस्तान में जाकर गिरेगा। भाजपा की सरकार में भारत की सीमा व सेना की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। सपा उत्तर प्रदेश में सिर्फ जातिवाद का जहर घोल रही है। इस मौके पर महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज, कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मेजर डॉ. एसपी सिंह व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
गृहमंत्री ने कहा कि ट्रिपल तलाक को बैन करने की हिम्मत किसी में थी। मोदी ने किया। बैन होने पर अखिलेश के पेट में दर्द होता था। क्या तकलीफ थी? तंज कसते हुए कहा कि क्या उनको किसी को तलाक देना था। सपा उत्तर प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रही है।
गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि धारा 370 हटी तो देश में खून की नदियां बहेगी, लेकिन मोदी जी के सुशासन में एक पत्थर फेंकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। यह सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव है। गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत ही कमजोर गेंदबाज हैं। उन्होंने फुलटॉस गेंद डाल दी है और अब सिर्फ आपको चौका लगाना है।
शहर के किसान पीजी कॉलेज में आयोजित गृहमंत्री की जनसभा में महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा। आगे की लाइन में महिलाएं कमल छाप साड़ी पहनकर बैठी रहीं जो पूरे मैदान में अलग दिख रही थीं। इस दौरान सेल्फी लेने का क्रेज खूब रहा। लोगों ने कमल छाप साड़ी पहने महिलाओं के साथ खूब सेल्फी क्लिक की।