फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नेपाल से आए गैंडों ने रौंद डाली फसल

Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में नेपाल से आए गैंडों ने किसानों की फसल एक बार फिर बर्बाद कर दी है। गैंडों के आने से किसानों में दहशत है। पीड़ित किसान ने वन विभाग से फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। जंगल से सटे गांवों में वन कर्मियों की टीमें नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

जंगल से सटे मंझाव गांव में नेपाल से आए गैंडों ने किसानों की फसल रौंदनी शुरू कर दी है। मंझाव गांव निवासी किसान सद्गुरु पुत्र बुधराम ने नौ बीघा खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी। गैंडों ने खेत में घुसकर पूरी फसल नष्ट कर दी। सुबह होने पर किसान को फसल की बर्बादी का पता चला। पीड़ित ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला ने मौके का मुआयना कर क्षति का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

गैंडों के आतंक को देखते हुए जंगल से सटे गांवों व प्रमुख मार्गों पर वन कर्मियों व बाघ मित्रों की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मंझाव गांव में गैंडों के आने की सूचना मिली है। सतर्कता बढ़ा दी गई है। फसलों को नुकसान की जांच कराई जा रही है। सभी को शीघ्र ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed