{"_id":"6216776601281830a35bce82","slug":"bahraich-bahraich-news-lko61913071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में भरे गुंडे, सिर्फ लूटने आते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में भरे गुंडे, सिर्फ लूटने आते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट/नानपारा/मोतीपुर(बहराइच)। सपा वाले तो चावल भी चुरा ले जाते, आटा भी चुरा ले जाते। इतने गुंडे टाइप के हैं सपा में कि सिर्फ लूटने आते हैं। सपा को वोट देंगे तो दुनियाभर के आतंकवादी हिन्दुस्तान में आएंगे। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।
जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को मोतीपुर में प्रत्याशी सरोज सोनकर व नानपारा में गठबंधन के प्रत्याशी अपना दल के रामनिवास वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर मौजूद लोगों के चेहरों पर दिख रही खुशी बयां कर रही है कि भाजपा ही जीतेगी। यूपी की जनता परिवारवाद को उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया, राहुल, प्रियंका व मनमोहन सिंह ने पूरे देश को लूटने का काम किया है।
सपा पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा में गुंडे भरे हैं जो लूटने का काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कोरोना काल के दौरान लोगों की सेवा अपनी जान की चिंता किए बगैर की है। इस मौके पर बहराइच के सांसद अक्षवरलाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर सुधीर यज्ञसैनी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।