फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सपा की चाल, चरित्र व चेहरा जान चुकी है जनता

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। समाजवादी पार्टी का चाल-चरित्र व चेहरा उत्तर प्रदेश की जनता अब जान चुकी है। जनता ने मन बना लिया है। 10 मार्च को इसका जवाब मिल जाएगा। चुनाव के तीन चरणों में लगातार बढ़त मिली है। चौथे चरण में भी मिल रही है। आगे के सभी चरणों में भी भाजपा व अपना दल एस बढ़त लेती रहेगी। ये बातें अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बहराइच में कहीं। शहर के एक रिसॉर्ट में भाजपा सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल के समर्थन में बुधवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बहराइच पहुंचीं।
विज्ञापन

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन में बहुत ताकत होती है। एक और एक दो नहीं बल्कि ग्यारह होता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अन्य दलों के गठबंधन को देखा होगा चुनाव बाद खत्म हो जाते हैं, लेकिन भाजपा व अपना दल एस का गठबंधन मजबूती के साथ चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा का चाल, चरित्र व चेहरा सब अलग है। उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ समझ चुकी है। 10 मार्च को जनता सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को जवाब देगी। इस मौके पर अपना दल व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed