फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

606 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को आबकारी विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 606 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आजमगढ़ में लाइसेंसी दुकान से जहरीली शराब बिकने व इसके सेवन से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए शराब की लाइसेंसी दुकानों की जांच का भी सघन अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि नानपारा, कैसरगंज, महसी व पयागपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभाग द्वारा गठित टीमों ने छापा मारकर 606 लीटर अवैध शराब बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मौके से बरामद लगभग छह सौ किलोग्राम लहन भी नष्ट कराई गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ की घटना को देखते हुए शराब की लाइसेंसी दुकानों की भी सघन जांच शुरू की गई है। मंगलवार दोपहर तक लगभग 30 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान सामान्य अनियमितताएं मिली हैं। हालांकि, किसी प्रकार की नकली अथवा मिश्रित शराब की बिक्री होती नहीं मिली। आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed