{"_id":"621525cc0354c73d7052dbcb","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6189910107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आए अफसर, बहाल हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आए अफसर, बहाल हुई जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। विकासखंड जरवल की ग्राम पंचायत तपेसिपाह में लाखों की लागत से दो वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी की टंकी के निर्माण के बाद कुछ दिनों तक पेयजल आपूर्ति हुई। इसके बाद टंकी से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। खंड विकास अधिकारी ने तत्काल प्रयास कर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी है।
ग्राम पंचायत तपेसिपाह में दो वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही थी जिससे ग्रामीण शुद्ध पेयजल के अभाव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर थे। सोमवार को ग्रामीणों ने पेयजल की किल्लत से परेशान होकर पंचायत भवन पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों की परेशानी व चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से मामला गंभीर हो गया था। ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी जरवल ने मंगलवार को पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जिससे ग्रामीण काफी प्रसन्न नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल होने से उन्हें अब शुद्ध पेयजल की किल्लत नहीं होगी।