फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नेपाली गैंडों ने रौंदी आठ बीघा फसल

Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कतर्नियाघाट (बहराइच)। नेपाल के गैंडों को अब कतर्नियाघाट की आबोहवा रास आने लगी है। नेपाली गैंडे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन इससे सीमा से सटे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को नेपाली गैंडों के झुंड ने किसानों की आठ बीघा मसूर की फसल नष्ट कर दी जिससे पीड़ित किसान काफी मायूस हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कतर्निया जंगल में गैंडों का मूवमेंट ट्रांस गेरुवा के जंगलों की ओर था, लेकिन इस बार कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज में गैंडों ने कदम बढ़ाए हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नेपाली गैंडों ने मुर्तिहा रेंज के जंगल से सटे मंझाव गांव में किसान परशुराम की आठ बीघा मसूर की फसल चौपट कर दी है। किसान ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय को दी है। वन विभाग के कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कतर्निया की आबोहवा अब गैंडों को रास आने लगी है जिससे यहां इनका कुनबा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed