फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रधानाचार्य ने डीआईओएस पर लगाया अभद्रता का आरोप

Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बाबागंज स्थित हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य ने डीआईओएस द्वारा अभद्रता किए जाने से आहत होकर पद से त्यागपत्र देने की भी चेतावनी दी है। हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि उनका विद्यालय वर्ष 2010 से लगातार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनता आया है। सभी मानक पूरे हैं, लेकिन इस वर्ष जारी सूची में उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस संबंध में उन्होंने डीआईओएस व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने से नाराज डीआईओएस शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के वृद्ध चौकीदार व उनके साथ जमकर अभद्रता करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य का कहना है कि इससे आहत होकर वह अपना त्यागपत्र विद्यालय प्रबंधक व जिलाधिकारी को भेज रहे हैं। मामले में डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल ने कहा कि विद्यालय में टीकाकरण कार्य शनिवार से शुरू करवाने की बात कही थी जबकि प्रधानाचार्य सोमवार से शिविर लगाने की बात कह रहे थे। इसी पर उन्होंने बहस की। उनके आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed