{"_id":"61e1b771567d3720cb738574","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613478229","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखनपुरवा का लाल राजौरी बॉर्डर पर शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखनपुरवा का लाल राजौरी बॉर्डर पर शहीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रिसिया। राजौरी बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान बहराइच का जवान शहीद हो गया। यहां खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे गांव के लोगों का शहीद के घर तांता लग गया। जवान के परिजनों के मुताबिक, शव शनिवार को पहुंचेगा। उसके बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रिसिया थाना क्षेत्र के सिखनपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय सर्वजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में पंजाब राज्य में तैनात थे। इस समय इनकी ड्यूटी जम्मू में राजौरी बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा में लगी हुई थी। परिवार के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे फोन आया और जवान के शहीद होने की बात पता चली। बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह से ही शहीद जवान के घर लोगों का तांता लगने लगा।
हर कोई सांत्वना देने के लिए आने लगा। शहीद जवान के भाई ने बताया कि फोन पर आई सूचना के मुताबिक, चार जवानों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया था। सभी सर्च कर रहे थे तभी सर्वजीत को गोली लगी जबकि अन्य तीन जवान भी घायल हैं। पंजाब से शव दिल्ली लाया जा रहा है। शनिवार को शव गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सम्मान के साथ गांव में आखिरी विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू के राजौरी में जवान के शहीद होने के बाद शव शनिवार को लाया जाएगा। जैसे ही जवान का शव जिले के बॉर्डर पर पहुंचेगा, वैसे ही जिले की पुलिस ससम्मान स्कॉर्ट के साथ घर तक ले जाएगी।
जम्मू में जिले के जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। सूचना के मुताबिक, शनिवार को शव जिले में पहुंचेगा। सम्मान के साथ जवान का शव घर तक लाया जाएगा। सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर वहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
- केशव चौधरी, एसपी बहराइच