{"_id":"61e1b6a80a6d93109c4232bc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613477597","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तोड़े सात दुकानों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तोड़े सात दुकानों के ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर/नवाबगंज (बहराइच)। थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित दुकान व होटल समेत सात दुकानों का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए और गश्त का दावा करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांचकर घटना का खुलासा करने की बात कही है।
पयागपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित बस स्टॉप चौराहे पर स्वामीनाथ, देवी प्रसाद, राम संवारे वर्मा, लल्लूराम, राम प्रसाद व प्यारेलाल व एक अन्य की दुकान स्थित है। रोजाना की तरह ये सब बृहस्पतिवार की रात भी दुकान बंद कर चले गए थे। रात में चोरों ने सात दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान पार कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना थाने से लगभग 100 कदम की दूरी पर हुई और गश्त करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
नवाबगंज। नवाबगंज कस्बे के हरिहरपुर रोड पर नहर कॉलोनी के पास स्थित प्राइवेट विद्यालय छत्रपति शाहूजी नेशनल स्कूल में चोरों ने धावा बोल दिया। बीती रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर आठ हजार नगद व लगभग 10 हजार रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।