{"_id":"61d32cff8c7b3a077c0bfd22","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611831651","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार किशोरों को मिला सुरक्षा कवच
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से किशोरों को सुरक्षित करने के लिए सोमवार से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया। जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही किशोर पहुंचने लगे और टीके की पहली डोज लगवाई। टीकाकरण को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। पहली डोज लगवाने वाले किशोरों को 28 दिन बाद टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले की सभी 14 सीएचसी, 49 पीएचसी व मेडिकल कॉलेज में टीका लगाया गया। हालांकि, ट्रॉमा सेंटर पर किशोरों का टीकाकरण होता नहीं दिखा। टीकाकरण के पहले दिन जिले में 6000 किशोरों ने टीकाकरण करवाया।
मध्याह्न 12 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र गुब्बारों से सजा मिला। केंद्र पर टीकाकरण को लेकर किशोरों को पंक्तिबद्ध खड़े देखा गया। स्टाफ नर्स आराधना श्रीवास्तव, प्रिया रिचर्ड, महिला राज व नरेंद्र वर्मा किशोरों को टीका लगाते दिखे। केंद्र व्यवस्थापक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चला। उन्होंने बताया कि दोपहर तक 42 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर आने वाले किशोरों से उनके आसपास के किशोरों व सहपाठियों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने की अपील भी की जा रही है।
मध्याह्न 12 बजे सीएचसी नानपारा के टीकाकरण केंद्र में किशोरों का टीकाकरण तो होता मिला, लेकिन किशोरों में उत्साह कम दिखा। दोपहर तक मात्र तीन बच्चे ही टीकाकरण के लिए सेंटर पहुंचे थे। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान अपनी उपस्थिति में पुरानी बाजार निवासी छात्र अमित आर्य को टीका लगवाते मिले। डॉ. चंद्रभान ने बताया कि टीकाकरण जागरुकता के लिए शंकर इंटर कॉलेज व नगर पालिका के सभासदों से आह्वान किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी कामरान बेग, नर्स रोमा सोनकर व अनुज वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग डेस्क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे महसी सीएचसी का जायजा लेने पर ऐसा होता नहीं मिला। सीएचसी पर किशोरों व बड़ों का एक साथ एक ही डेस्क पर टीकाकरण होता दिखा। पहली बार टीकाकरण करवाने आए बच्चे टीके को लेकर उत्साहित दिखे। टेपरा निवासी किशोर सोनेलाल ने बताया कि सरकार ने किशोरों के हित में टीके की शुरुआत की है। ज्यादा से ज्यादा लोग भागीदारी करें। टीकाकरण कर रही एएनएम रीता देवी व एचएलवी आशा गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक सात किशोरों समेत 31 लोगों का टीकाकरण किया गया।
पूर्वाह्न 11 बजे 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण का जायजा लिया गया। केंद्र पर टीकाकरण के लिए मौजूद किशोरों के चेहरे पर टीका लगने की खुशी देखी गई। केंद्र पर मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी मधु राय किशोरों को टीका लगाती मिलीं। महिमा राय ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक 17 किशोरों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई।
जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर किशोरों के टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को केंद्र पर भेजकर टीकाकरण करवाएं।
- डॉ. जयंत कुमार, प्रभारी