{"_id":"61d32c4dabcc8f405c598112","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6118315102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और युवक मिले कोरोना से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और युवक मिले कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना संक्रमण का खतरा जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों युवक बाहर से लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग दोनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में जुट गया है। पंजाब के मलानी से रविवार को बहराइच वापस आए 38 वर्षीय युवक का बस अड्डे पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के लिए सैंपल लिया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से पंजाब के मलानी गया था।
उसके बाद मलानी से बहराइच वापस आया था। युवक बहराइच शहर क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, युवक के सऊदी अरब से वापस आने की चर्चा भी गर्म है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, एक एनजीओ में कार्यरत बिहार निवासी 31 वर्षीय युवक में भी जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक भी यात्रा कर रविवार को बहराइच पहुंचा था। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल है। दोनों ही युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की कोविड जांच की जा सके।
लखनऊ से जारी कोविड संक्रमितों की जिलेवार रिपोर्ट में बहराइच में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच दिखाई जा रही है। इस संबंध में जब एसीएमओ डॉ. जयंत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तीन युवकों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इसमें से दो होम आइसोलेशन में है और एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वहीं, पोर्टल में दिख रहे दो अन्य युवकों की जांच बाराबंकी में हुई थी और वे भी पॉजिटिव आए थे। दोनों ने पता बहराइच का दिया था, लेकिन उनकी ओर से दिया गया मोबाइल नंबर गलत है। इस कारण उनको अभी खोजा नहीं जा सका है। पड़ताल जारी है।