फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पयागपुर में बसपा को अकेला कर गए रामसागर

Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से कभी बसपा से विधायक रहे रामसागर अकेला सोमवार को बसपा के सभी फ्रंटल संगठनों के साथ सपा की सदस्यता ले ली। पयागपुर के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के समक्ष उनको सदस्यता दिलाई। इस दौरान बसपा के अन्य फ्रंटल संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी रामसागर के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बहराइच जिले में सोमवार का दिन समाजवादी पार्टी का था। एक तरफ जहां नानपारा की पूर्व विधायक माधुरी वर्मा ने प्रदेश कार्यालय में सपा का दामन थामा। वहीं, बसपा के पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली। पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में जिले में बहुजन आंदोलन के नायक व बसपा के पूर्व विधायक रामसागर अकेला अपने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संचित पासवान, सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, ब्लॉक व बूथ अध्यक्षों व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों समेत 104 कार्यकर्ताओं के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बसपा नेताओं को सपा में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नवागत पूर्व विधायक अकेला ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि जब देश की महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने लगें, जनता आपस में लड़ने लगे, तो यह लोकतंत्र पर पहला हमला होगा। देश की सरकार का मुखिया देश की संपत्ति उद्योगपतियों को बेचने लगे तो समझना यह दूसरा हमला है। जब देश की जनता महंगाई गरीबी आदि से परेशान होने लगे तब यह समझना कि यह लोकतंत्र पर तीसरा हमला है। इसी को बचाने के संकल्प के साथ सभी ने सपा का दामन थामा है। वार्ता के दौरान वरिष्ठ कोषाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रामजी यादव, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पयागपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामसुरेश यादव, पयागपुर नगर अध्यक्ष मिज्जन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed