फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे

Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल आदि क्षेत्रों के लाभार्थियों को स्मार्ट फोन व टैबलेट दिया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देने की योजना का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 45 आशाओं को स्मार्ट फोन देकर योजना की शुरुआत की। स्मार्ट फोन पाकर आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यकम्र का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जन स्वास्थ्य के प्रति सजग व गंभीर हैं। स्वास्थ्य सेवाएं आमजन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचें इसके लिए नई-नई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इसी क्रम में आशाओं को स्मार्ट फोन वितरित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी योजना से आशाओं को कार्य करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री के स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। शेष बची 3255 आशाओं को शिविर लगाकर स्मार्ट फोन बांटा जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि शुभारंभ पर 45 आशाओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया है। शेष बची आशाओं को शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्मार्ट फोन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed