फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गिरजाघरों में प्रार्थना...कोरोना से मुक्ति दिलाओ यीशु

Sun, 26 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। क्रिसमस की खुशियां, जिंगल बैल, सांता, पार्टी, उत्साह, प्रार्थना सभा, शुभकामनाएं...यह सब शनिवार की सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। प्रभु यीशु के आधी रात जन्म के बाद शनिवार की सुबह से गिरजाघरों में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच लोग चर्च में पहुंचे। लोगों ने यीशु से कोरोना मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। केक खिलाकर एक-दूसरे से खुशियां बांटते रहे।
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मदिन शनिवार को क्रिसमस के रूप में बहुत ही हषोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह लोग चर्च में प्रार्थना करने के लिए पहुंचने लगे थे। हर तरफ खुशी का माहौल रहा। रंग-बिरंगी झालरों से जिले के सभी चर्च नहाए रहे। शहर स्थित सीएनआई चर्च में आयोजन के दौरान पादरी ने कहा कि क्रिसमस का पर्व शांति व भाईचारे का संदेश देता है। पादरी ने सभी लोगों से प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की और उपदेश सुनाया। सभी लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु से देश में फैले कोरोना बीमारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। सभी लोगों ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। शहर केे अलावा ग्रामीण अंचलों में भी क्रिसमस की धूम रही। लोगों ने केक काटकर खुशियां बांटी। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा।
विज्ञापन

गिरिजाघरों में कैंडल जलाने के दौरान व अपने साथियों से मिलते ही सेल्फी का दौर जमकर चला। हर कोई अपनी मोबाइल में सेल्फी लेकर सुनहरे पल को कैद किया। चर्च में कई अपने पुराने साथी मिले तो साथियों के चेहरे खिल उठे। दिनभर बधाई देने व सेल्फी लेने का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मार्डन के बच्चेे सांता क्लॉज बनकर अन्य बच्चों को उपहार बांटे। प्रिंसिपल निशा सिंह ने बच्चों को पार्क में प्रभु यीशु के बारे में जानकारी दी। चर्च व अन्य स्थानों पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सांता क्लाज ने उपहार बांटा और क्रिसमस डे की बधाई दी। सांता के साथ बच्चों ने मस्ती भी की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

बिछिया। क्रिसमस डे के मौके पर 550 पर्यटकों ने कतर्निया जंगल का आनंद लिया। क्रिसमस डे के मौके पर कतर्नियाघाट पर्यटकों से गुलजार रहा। जंगल सफारी व बोटिंग करने के लिए लंबी लाइनें लगी रही। जंगल में पर्यटकों ने लुप्त उठाते हुए तस्वीरें भी कैद की। रेलवे लाईन के पास पर्यटकों को तेंदुआ दिखा तो सब रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed