फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पानी पीने पहुंचा बाघ, अजगर भी निकला बाहर

Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया(बहराइच)। 551 वर्ग किलोमीटर में फैले कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की छठा पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां आने वाले पर्यटक तब और रोमांचित हो जाते है जब उन्हें जंगल विचरण के दौरान बाघ देखने को मिल जाता है। बाहर से घूमने आए पर्यटकों को पानी पीते हुए बाघ दिखा तो वे रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने अपने मोबाइल में तस्वीर कैद कर वन विभाग को भी दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग मे इन दिनों ठंड खूब पड़ने लगी है। सुबह देर तक घने कोहरे के बाद तेज धूप निकलते ही जंगली वन्य जीव भोजन की तलाश में जंगल में चहलकदमी करने लगते हैं और अपनी प्यास बुझाने वह गेरुआ नदी के पर पहुचते हैं। जहां वन्यजीव अक्सर पानी में अटखेलियां करते पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिख जाते हैं ।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट घूमने आए पर्यटकों का एक दल गेरुआ नदी मे बोटिंग कर रहा था। तभी गेरुआ नदी के किनारे लगे घने बेंत के जंगल से एक बाघ पानी पीने के लिए नदी के कछार पर पहुंच गया । यह दृश्य देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने दूर से मोबाइल कैमरा जूम करते हुए यह दृश्य अपने कैमरे में कैद किया। बोटिंग के बाद पर्यटकों ने बाघ की फोटो वन विभाग को दी। बाघ को देखकर पर्यटक काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत वनग्राम बिछिया बाजार में बुधवार की दोपहर को रेलवे क्रॉसिंग के रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों से निकल धूप सेंकने एक विशालकाय अजगर निकल पड़ा जो काफी देर तक ट्रैक पर ही पड़ा रहा। अजगर को देखकर वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर आर्यन कौशल, इरशाद, करन, शुभम व अशरफ अली समेत अन्य लोगों ने अजगर को हांका लगाकर झाड़ियों की ओर भगा दिया।

बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत नावघाट पर देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों का दल जिस समय कतर्नियाघाट की प्राकृतिक छठा का आनंद ले रहा था। उसी समय अचानक जंगल से निकलकर आए बाघ ने ट्री हट के पास घास चर रहे हिरन पर हमला बोल दिया। उसे दबोचते हुए जंगल में ले गया। यह दृश्य देख पर्यटकों का दल अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed