{"_id":"61b8dd145bc651219c0da527","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6089506191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएम की सख्ती के बावजूद एआरएम खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएम की सख्ती के बावजूद एआरएम खामोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के सामने व रोडवेज पुलिस चौकी की नाक के नीचे अवैध बस अड्डे के संचालन का खेल खुलेआम किया जा रहा है। मामले में आरएम देवीपाटन मंडल ने एआरएम को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन आरएम के निर्देश के 15 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद एआरएम चुप्पी साधे हुए हैं। डग्गामार वाहन संचालक रोडवेज बस अड्डे के सामने खुलेआम सवारियों को भरने का कार्य करते हुए निगम को हजारों का चूना लगा रहे हैं। एआरएम की ओर से आरएम के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई न करने पर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने व बस अड्डे पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर मस्जिद के पास से अवैध तरीके से निजी बस अड्डे का संचालन गोंडा, फैजाबाद व लखनऊ मार्ग के लिए खुलेआम किया जा रहा है। इसके अलावा नेपाल के सीमावर्ती रूपईडीहा स्थित अंतरराष्ट्रीय रोडवेज बस अड्डे के पास से प्रतिदिन गैर प्रांतों की दर्जनों बसों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। मामले को आरएम देवीपाटन मंडल प्रभाकर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए एआरएम को पत्र लिखकर डीएम, एसपी व एआरटीओ से समन्वय स्थापित कर रोडवेज बस अड्डे के निकट चल रहे अवैध वाहनों के संचालन पर सख्ती कार्रवाई करने को कहा था।
पत्र में आरएम ने यह भी कहा था कि रोडवेज परिसर के एक किलोमीटर की परिधि में अवैध वाहनों का संचालन न होने दें, लेकिन आरएम के निर्देश एआरएम के सामने बौने नजर आने लगे हैं। आरएम के निर्देश के 15 दिन पूरा होने को हैं। एआरएम ने उनके पत्र का संज्ञान तक नहीं लिया। ऐसे में अवैध वाहन संचालक बहराइच बस अड्डे व रूपईडीहा के विभिन्न स्थानों से खुलेआम सवारियों को लाने व ले जाने का कार्य कर रहे हैं। हालात यह है कि अवैध तरीके से संचालित हो रही बसों के संचालक नेपाल से आने वाले नागरिकों से दोगुना किराया वसूल कर उनकी जेबों पर डाका डाल ही रहे हैं। साथ में परिवहन निगम को भी प्रतिदिन हजारों का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला में रोडवेज परिसर के सामने अवैध बसों के संचालन की खबर 27 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई थी। खबर के प्रकाशित होने के बाद आरएम देवीपाटन मंडल प्रभाकर मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम को 27 नवंबर को ही पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरएम ने देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिले के डीएम, एसपी, आरटीओ गोंडा व एआरटीओ बहराइच समेत विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई को लेकर सूचनार्थ प्रेषित किया था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने आरएम के पत्र का संज्ञान नहीं लिया। इससे अवैध डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए उनकी जेबों पर डाका डालकर बेखौफ सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। एआरएम मोहम्मद इरफान से संपर्क करने पर उनके मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
एआरएम को पत्र लिखकर जिले के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रोडवेज परिसर के आसपास चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एआरएम व जिले के अधिकारियों ने अभी तक काई कार्रवाई क्यों नहीं की, इसके लिए रिमाइंडर भेजा जाएगा।
प्रभाकर मिश्रा, आरएम, देवीपाटन मंडल