फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डिप्टी सीएम ने दी 128 परियोजनाओं की सौगात

Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। श्री गुल्लाबीर देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने जिलेवासियों को 128 परियोजनाओं की सौगात दी। डिप्टी सीएम ने 45 परियोजनाओं का लोकार्पण व 83 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के सुझाव पर नगर को जाम की समस्या से राहत निजात दिलाने के लिए डिप्टी सीएम ने किसान डिग्री कालेज से डिगिहा चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण और डीएम तिराहा से शेखदहीर की ओर जाने मार्ग का चौड़ीकरण कराये जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग अंतर्गत प्रांतीय खंड की 2826.20 लाख रूपये लागत की 18 व निर्माण खंड -1 की 7081.55 लाख रूपये लागत की 27 कुल 9943.75 लाख रूपये लागत की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रांतीय खंड की 2164.09 लाख रूपये लागत की 14 एवं निर्माण खंड-1 की 7174.58 लाख रूपये लागत की 69 कुल 9938.67 लाख रूपये लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 19282.42 लाख रूपये लागत की 199.24 किलोमीटर लम्बाई की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस मौके पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, भाजपा जिला प्रभारी नीरज सिंह, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, एडीएम मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह धामी, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव समेत अन्य अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed