{"_id":"61993c16498d1231ef3b8c36","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6053434104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड व धूप सेंकते मगरमच्छ ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड व धूप सेंकते मगरमच्छ ने किया रोमांचित
विज्ञापन
20 बीएचआर 07 - कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को दिखा हाथियों का झुंड।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य विहार खुलने के बाद प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लेने जा रहे पर्यटक जानवरों को देखकर रोमांचित हो रहे है। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने जंगल का भ्रमण करने के दौरान हाथियों का झुंड व मगरमच्छ देखकर रोमांचित हो उठे। पल को यादगार बनाने के लिए सैलानियों ने तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद किया।
कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी अपने साथ क्लब के वरिष्ठ सदस्य आरके सिंह,जयश्री सिंह, अनुश्री सिंह, सचिव राजीव श्रीवास्तव व क्लब सदस्य मिथलेश जायसवाल के साथ जिप्सी पर बैठ कर जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान अनेक स्थानों पर विचरण करते चीतल, हिरण, जंगली मुर्गे दिखे। महादेवा ताल के निकट जंगली हाथियों का झुंड मिला। जंगली हाथी लगातार पेडों को तोड़कर उनकी पत्तियां और छाल खाने के साथ जोर-जोर से चिंगाड़ रहे थे।
वन्य जीवों के स्वभाव को समझने वाले क्लब अध्यक्ष ने झुंड के कुछ हाथियों की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगल भ्रमण में आगे बढ़ने पर सभी को महादेवा ताल पर धूप सेंकता विशालकाय मगरमच्छ दिखाई पड़ा। जिसे भी क्लब अध्यक्ष ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान सभी पर्यटक काफी रोमांचित हुए।