फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाथियों ने गन्ने की पांच बीघा फसल रौंदी

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। जमुनिहा गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। तीन घंटे गन्ने के खेत में फसल को रौंदते रहे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर खेत की रखवाली कर रहे किसान भाग गए। पांच बीघा गन्ने की फसल को हाथियों ने नष्ट कर दिया। वन विभाग ने नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जमुनिहा गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। गांव निवासी किसान कट्टर पुत्र हुकुम सिंह के गन्ने के खेत में घुसकर हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया। हाथियों के झुंड ने किसान की लगभग पांच बीघा फसल चौपट कर दी। हाथियों का झुंड लगभग तीन घंटे तक खेत में डटा रहा। लोगों ने पटाखे व पीपा पीटकर उन्हें जंगल की ओर भगाया। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार व बीट इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा ने जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed