{"_id":"6180209618100a385a43e3b7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko602797319","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में चार लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कैलाश नगर ढकिया वनग्राम में खेत में धान काटते समय जंगल की ओर से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए तो तेंदूुआ झाड़ियों में छिप गया। तेंदुए को पकड़ने आए वनकर्मी पर भी तेंदुआ ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में वनकर्मी समेत चार ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम का गुस्साएं ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। टीम ने ग्रामीणों को समझाते हुए कांबिंग शुरू कर दी है। तेेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम कैलाश नगर ढकिया निवासी 19 वर्षीय कृष्णा पुत्र कल्लू सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खेत में फसल काट रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। युवक तेंदुए से भिड़ते हुए चिल्लाया तो पास में ही खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय राहुल पुत्र राजेश भी हांका लगाते हुए बचाने के लिए दौड़े। इस पर तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। हालांकि, इसी बीच अचानक गांव की ओर भाग गया।
पड़ोसी गांव बेलहनपुरवा में पहुंचने पर तेंदुए ने गांव निवासी 45 वर्षीय रामशरण पुत्र इतवारी पर हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण एकत्र हुए तो तेंदुआ झाड़ियों में छुप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पंहुची । तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ लगाने की तैयारी की जा रही थी कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान वन विभाग के वाचर विनोद कुमार को तेंदुए ने घायल कर दिया। ग्रामीण एक साथ हांका लगाते हुए लाठी और डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। वनकर्मी समेत चार घायल लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े तेंदुए के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचे वन दरोगा पवन शुक्ला, वन दरोगा अनिल, वन रक्षक अब्दुल सलाम, कौशल किशोर सिंह व रामनाथ का घेराव कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों को वनकर्मियों ने किसी तरह समझाया और सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने की बात कही।
वनग्राम कैलाश नगर, ढकिया में तेंदुआ निकलने की जानकारी मिली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। वनकर्मियों को कांबिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। हथिनी जयमाला व चंपाकली के साथ वनकर्मी लगातार गश्त कर ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास करा रहे है।
- आकाशदीप, डीएफओ, कतर्नियाघाट