फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। चुलुंभा मर्दनपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना अंतर्गत चुलुंभा मर्दनपुर गांव निवासी जय देवी (25) पत्नी अखिलेश मिश्रा ने मंगलवार को कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार के लोग बिलखने लगे। ग्रामीणों ने सूचना थाने में दी। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में टीम गांव भेजा। उपनिरीक्षक ने महिला सिपाही की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed