फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कांवड़ यात्रा व बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से निपटाकर पेश करें मिसाल

Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नगर कोतवाली में आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में अमन चैन के साथ मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने सभी से अपील की कि कांवड यात्रा, बकरीद व अन्य त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाकर सभी भाईचारे की मिसाल पेश करें। पुलिस ने प्रमुख बाजारों व मार्गों पर फ्लैग मार्च कर सभी को चौक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का एहसास भी कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ विनय द्विवेदी ने अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार को मनाए और इनका आनंद उठाए। बैठक के बाद शहर के घंटाघर, चांदपुरा चौराहा, झिंगहाघाट, तिकोनीबाग चौकी होते नगर कोतवाली तक फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस मौके पर नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा, एसआई व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed